जॉब/शिक्षा

20 हजार कर्मचारियों की जायेगी नौकरी…. ये कंपनी करने जा रही है अपने कर्मचारियों की छंटनी..

नयी दिल्ली 5 दिसंबर 2022। कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। अमेजन बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। खबर है कि करीब 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की अमेजन छंटनी कर सकता है। इससे पहले नवंबर महीने में मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आई थी कि अमेजन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, लेकिन अब जो खबर है, वो अमेजन कर्मचारियों के लिए और भी बुरी खबर है। अमेजन अपने अलग अलग डिपार्टमेंट्स से करीब 20,000 लोगों की छंटनी कर सकती है. इस छंटनी से ग्रेड 1 से ग्रेड 7 यानि सभी लेवल के एम्पलॉयज प्रभावित होंगे. कम्प्यूटरवर्ल्ड (Computerworld) ने अपनी रिपोर्ट में ये बातें कही है।

पिछले दिनों अमेजन ने मैनेजर्स से कर्मचारियों के परफॉर्मेंस में आ रही दिक्कतों की पहचान करने को कहा था।  पूरी दुनिया में अमेजन के 15 लाख कर्मचारी है, अगर 20,000 लोगों की छंटनी की जाती है तो ये कुल वर्कफोर्स का 1.3 फीसदी होगा। जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवेरेंस पे दिया जाएगा।  ये अमेजन की इतिहास में चौथी सबसे बड़ी छंटनी होगी।

इस छंटनी के लिए किसी खास विभाग या स्थान को नहीं चूना गया है. बल्कि पूरे वर्टिकल्स में ये छंटनी होगी. कोरोना महामारी के दौरा कंपनी जरूरत से ज्यादा हायरिंग कर ली थी. कंपनी का रेवेन्यू लगातार घट रहा जिसके चलते छंटनी की नौबत आई है.  17 नंवबर को अमेजन के सीईओ एंडी जैस्सी (Andy Jassy) ने एम्पलॉयज को मैसेज में बताया कि कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि इस छंटनी से कितने लोग प्रभावित होंगे. 

Back to top button