पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

VIDEO : ….पिता के पास जाति प्रमाण पत्र, तो जन्म के साथ बच्चे को भी मिलेगा जाति प्रमाण पत्र….मुख्यमंत्री ने आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में कही ये बात… इशारों में साधा बीजेपी पर निशाना, बोले- आरक्षण का लाभ तो तब मिलेगा, जब नौकरियां रहेगी, यहां तो सब बिक रहा….

रायपुर 14 अप्रैल 2022। ….अगर पिता के पास जाति प्रमाण पत्र है, तो बच्चे को जन्म के साथ ही जाति प्रमाण पत्र मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री इशारों-इशारों में बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज संविधान खतरे में हैं। संविधान ने जो हमें इतना अधिकार दिया, क्या वो खुद सुरक्षित है? लोकतंत्र के तीन स्तंभ कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका स्वतंत्रापूर्ण तरीके से काम नहीं कर रहे हैं? क्या वो अधिकार संपन्न हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान लोगों ने आह्वावान किया कि संविधान की शक्तियों को प्रभावित करने वालों को देखना होगा, उन्हे पहचानना होगा। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, भारत सरकार में खाली पड़े पद हैं, उन्हें भरा नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण का लाभ तब मिलेगा, जब नौकरियां रहेगी। नौकरियां मिलती है कि सार्वजनिक उप्रकम से… लेकिन सभी सार्वजनिक उपक्रम अब बेचे जा रहे हैं। निजी हाथों में अगर सार्वजनिक उपक्रम चला गया तो क्या आरक्षण का लाभ मिल पायेगा?….और अगर आरक्षण का लाभ नहीं मिल पायेगा तो फिर आप चुप क्यों हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका विरोध क्यों नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उपक्रमों का नाम गिनाते हुए कहा कि बालको बिक गया, भिलाई स्टील प्लांट बिकने के कगार पर है, नगरनार बिकने की कतार में खड़ा है। जितने भी स्टील प्लांट है, वो सब बिकने की कगार पर है। एयरपोर्ट बिकने जा रहा है, एयरलाइंस बिक गया, रेलवे स्टेशन बिक रहा है। ऐसे में युवाओं को नौकरी कहां मिलेगी। मुख्यमंत्री सवाल उठाया कि जो इसे बेच रहे हैं, क्या वो बाबा साहब के आदर्शों पर चल रहे हैं। …और अगर वो बाबा साहब के आदर्शों पर नहीं चल रहे हैं तो क्या उन्हें आबंडेकर जयंती मनाने का हक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आपके अधिकारियों को छिन रहे हैं, क्या उनके खिलाफ संघर्ष नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि अन्याय के खिलाफ टकराना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जाति प्रमाण पत्र को लेकर किये गये मांग पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया है। अगर किसी पिता को जाति प्रमाण पत्र है, तो बच्चे को जन्म के साथ जाति प्रमाण पत्र दियाजायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के क्षेत्र में उन्होंने खुद ही 10 दिन-15 दिन के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया है। नगरीय क्षेत्र में भी इस तरह का आयोजन होना चाहिये, कि अगर पिता के पास जाति प्रमाण पत्र है, तो बच्चे को भी जाति प्रमाण पत्र जन्म के साथ ही वितरित किया जाये, ताकि उसे पढ़ाई, नौकरी में दिक्कत नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल की सीट बढ़ाने का भी ऐलान किया। वहीं 20 फीट ऊंची आबंडेकर प्रतिमा निर्माण व आबंडेकर भवन के लिए पैसे की घोषणा की गयी।

Back to top button