हेडलाइन

कांग्रेस की पहली लिस्ट कुछ देर में : कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस शाम 7 बजे, पहली लिस्ट में 60 प्रत्याशियों के नामों का हो सकता है ऐलान

रायपुर 8 मार्च 2024। कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 60 नाम हो सकते हैं। शाम 7 बजे कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी राजनांदगांव से सीट दी जा सकती है वहीं जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया जा सकता है।

कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल सूत्रों ने बताया है कि बघेल सहित अन्य नेताओं का का नाम इस सीट पर लगभग तय हो गया है. साल 2023 में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद बघेल क लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने की चर्चा चलने लगी थी.।

 

Back to top button