हेडलाइन

धान खरीदी बंद होने पर बिफरे किसान, हाईवे पर चक्काजाम कर जताया विरोध, परिवहन नहीं होने के कारण खरीदी हो रही प्रभावित

कांकेर 3 जनवरी 2024 ।कांकेर जिले के पखांजुर इलाके में धान खरीदी बंद होने से किसानों में जमकर नाराजगी है जिसके चलते किसान परेशान होकर सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जता रहे हैं।
दरअसल मामला पखांजुर इलाके के बड़गांव का है।

जहां धान का परिवहन नहीं होने से धान खरीदी बंद कर दी गई है क्योंकि खरीदी केन्द्र में धान रखने की जगह नहीं है। धान खरीदी प्रभावित होने से किसानों में काफी नाराजगी है जिसके चलते बड़गांव के सैकड़ों किसानों ने पखांजुर से भानुप्रतापपुर जाने वाले वाले मार्ग को सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम कर बंद कर दिया और विरोध जताया।

इस दौरान किसान प्रशासनिक अमले से मांग करते रहे कि खरीदी केन्द्र से धान का उठाव जल्द किया जाये जिससे फिर से धान की खरीदी शुरू हो सके। फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश कर रही है।

Back to top button