क्राइमहेडलाइन

बड़ा हादसा : घर बनाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 1 मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर.. लिफ्ट के काम…

बालोद 27 मार्च 2023। निर्माणाधीन मकान में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक मकान का निर्माण हो रहा है। लिफ्ट का काम करने के दौरान 2 मजदूर राजू पटेल और महेंद्र यादव नीचे गिर गए।

घटना में मजदूर राजू पटेल की मौत हो गई है। वहीं महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे दूसरी जगह रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।

Back to top button