प्रमोशन/पोस्टिंग

वन विभाग का बड़ा एक्शन… बुधराम बैगा आत्महत्या मामले में दो डिप्टी रेंजर की गिरफ्तारी के बाद चार अन्य वनकर्मियों के तबादले….

कवर्धा 29 सितंबर 2022। बुधराम बैगा आत्महत्या मामले में वन विभाग ने अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस मामले में वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल दो वन कर्मियों को सस्पेंड किया है, वहीं कईयों के तबादले किये हैं। इससे पहले इस मामले में दो डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक सागौन पेड़ काटने पर बुधराम बैगा (मृतक) से आरोपी डिप्टी रेंजर्स ने जेल भेजने का डर बताकर 50 हजार रुपए घूस मांगी थी। पैसा नहीं दे पाने और ब्लैकमेलिंग से परेशान बुधराम ने आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले में आरोपी डिप्टी रेंजर प्रवीण सिंह पिता खम्मन सिंह परिहार (42) और डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे को जेल भेजा गया है। वहीं तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड भी किया गया है। वहीं वन विभाग के चार कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

Back to top button