हेडलाइन

CG NEWS- छत्तीसगढ़ में होगी जल्द ब्रेन मैपिंग….रायपुर-बिलासपुर में बनेंगे नये जेल…कुछ उप जेल बनेंगे जिला जेल..

रायपुर 24 अगस्त 2022। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ में अपराध कैसे कम किए जाए इस पर अफसरों से बातचीत की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ में अब ब्रेन मैपिंग लैब की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।  

इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं, लिहाजा अब नये जेल की जरूरत महसूस होने लगी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस संदर्भ में अधिकारियोंको निर्देश दिये हैं। गृहमंत्री के निर्देश के बाद जल्द ही रायपुर और बिलासपुर में दो नये जेल बनेंगे। वहीं कुछ उप जेल को जिला जेल भी बनाया जा रहा हैगृहमंत्री ने इस बात से इंकार किया कि प्रदेश में पुलिस बल की कमी है।

गृहमंत्री ने कहा कि खुद डीजीपी लगातार पुलिसकर्मियों की परेशानियों को लेकर उनसे मुलाकात करते हैं और बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस 99% केस को कवर कर रही है।  देश में सबसे बेहतरीन परफॉर्मिंग पुलिस में से एक छत्तीसगढ़ पुलिस है। उन्होंने कहा कि “पुलिस में काम के घंटे निर्धारित नहीं होते. क्योंकि अपराध का कोई समय नहीं होता”।  

साइबर थाने को लेकर कहा कि हमने तीन से चार जगह पर साइबर थाना खोल दिया है, जहां साइबर के जानकार लोगों को भर्ती किया जाएगा। साइबर के जानकार लोगों को साइबर के जानकार लोगों को यंग लोगों को उसमें समाहित किया जाए। अन्य विभागों से भी चर्चा की जा रही है बैंक है आम जनता के लिए जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

Back to top button