हेडलाइन

व्याख्याता पदोन्नति: जल्द मिलने वाली है खुशखबरी, T संवर्ग की सीनियरिटी लिस्ट जारी होते ही DPC और पदोन्नति, मुकुंद उपाध्याय की टीम की पहल ने दिखाया रंग

रायपुर 22 सितंबर 2023। मुकुंद उपाध्याय की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नत समिति की पहल अब रंग लाने लगी है। शिक्षक से व्याख्याता पदोन्नति की विभागीय सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। सब कुछ ठीक रहा, तो इसी महीने से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। दरअसल प्रमोशन को लेकर मुकुंद उपाध्याय की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नत समिति ने लंबा संघर्ष किया है। मुख्यमंत्री और मंत्री से लेकर अधिकारियों तक से इस मुद्दे पर कई दफा चर्चाओं के बाद अब पदोन्नति के मामले में अच्छी खबर मिलती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को ई संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। अब टी संवर्ग की सूची जारी होनी बची है। टी संवर्ग की सूची जारी होते ही पदोन्नति हेतु डीपीसी आयोजित कर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी

मुकुन्द उपाध्याय, रामविश्वास सोनवानी,जय प्रकाश झा,सादिक अंसारी,अजय श्रीवास्तव, महेंद्र चंदुराम देशमुख, परमानंद पटेल, अवधेश वर्मा राजवाड़े, सुनील साहू, रामचरण साहू, बिरस यादव. बुधपाल शिन्दे के नेतृत्व में समिति के 50 सदस्यीय कोर कमेटी सदस्यों ने शिक्षक से व्याख्याता पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराने हेतु डीपीआई के संचालक सुनील जैन, आशुतोष चावरे सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। डीपीआई सुनील जैन से मुकुन्द उपाध्याय ने जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया। जवाब में डीपीआई ने बताया कि 20 सितंबर को ई संवर्ग की अन्तिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है ।

मुकुंद उपाध्याय में उनसे कहा कि टी संवर्ग की सूची जारी होनी है, जिस पर डीपीआई ने कहा कि टी संवर्ग की सूची भी जल्द जारी होगी। जिसके बाद पदोन्नति के लिए डीपीसी आयोजित कर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। अधिकारियो ने समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया है कि पदोन्नति हेतु डीपीसी व अन्य प्रक्रिया 30 सितम्बर तक पूरी कर काउंसिलिंग के जरिये पदांकन कर दिया जायेगा।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक से मुलाकात

इस दौरान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा से मुलाकात की। कमल वर्मा को मुकुन्द उपाध्याय ने बुके व मिठाई देते हुये 5 सितम्बर को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुये प्रदेशभर के कर्मचारियों को डी ए,एच आर ए दिलाने हेतु आभार व्यक्त किया। कमल वर्मा ने भी पदोन्नति को लेकर पत्र अधिकारियों को लिखा है।

Back to top button