शिक्षक/कर्मचारी

ट्रांसफर : हड़ताल के दौरान विवादित भाषण देने वाले जनपद CEO की छुट्टी… इन जनपद पंचायत सीईओ सहित कई अधिकारियों का तबादला… देखिये

रायपुर 22 सितंबर 2022। हड़ताल अवधि में मुख्यमंत्री और मंत्री पर विवादित भाषण देने वाले अंतागढ़ के जनपद सीईओ पीआर साहू को हटा दिया गया है। उन्हें बीजापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। उनके साथ कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। आपको बता दें कि इस मामले में कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने जांच टीम गठित की थी, जिसके बाद पीआर साहू के खिलाफ जांच रिपोर्ट को कार्रवाई की अनुशंसा के साथ बस्तर कमिश्नर को भेजा गया था।

विवेक दलेला उपायुक्त परियोजना प्रशासक को बालोद भेजा गया है। वहीं एजे सिद्की सहायक अभियंता को जगदलपुर से रायपुर इंद्रावती भवन बुलाया गया है। प्रेमसिंह मरकाम को जनपद सीईओ जशपुर से कुनकुरी जनपद सीईओ कुनकुरी बनाया गया है। वहीं लोकहित भगत को कुनकुरी जनपद सीईओ से जशपुर का प्रभारी जनपद सीईओ बनाया गया है।

Back to top button