हेडलाइनक्राइमबिग ब्रेकिंग

VIDEO-…और चकमा देकर कैदी हुआ फरार, लोगों ने बाइक से दौड़ाकर पकड़ा, कैदी का भागते हुए CCTV आया सामने..

रायपुर 4 अप्रैल 2024। जेल प्रशासन की राजधानी रायपुर में बड़ी लापरवाही सामने आयी है। डबल मर्डर के आरोप में जेल में बंद कैदी इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि लोगों ने पीछा कर कैदी को दबोच लिया। अगर लोगों ने सतर्कता और जिम्मेदारी नहीं दिखायी होती, तो आरोपी रफ्फूचक्कर हो गया होता।

दरअसल रायपुर के केंद्रीय जेल में तबीयत खराब होने के बाद एक आरोपी को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही कैदी चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि कैदी को अस्पताल से भागते हुए लोगों ने देखा और उसका पीछा करना शुरू किया।

बाइक सवार लोगों ने कैदी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आपको बता दें आरोपी का नाम महेश वर्मा है, जिस पर डबल मर्डर का आरोप था। वो पिछले कई महीनों से जेल में बंद था। पिछले दिनों जेल में उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद वो मौका देखकर भागने की कोशिश की, पकड़ में आने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Back to top button