हेडलाइन

CG-आर्मी जवान की हत्या : बीच बाजार में सर में मार दी दो से तीन गोलियां.. मचा हड़कंप, असम में था जवान पदस्थ

अंतागढ़ 25 फरवरी 2023। नक्सली वारदात के नजरिये से आज का दिन काफी खराब रहा। सुकमा में जहां 3 जवान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये, तो वहीं कांकेर के अंतागढ़ में एक जवान की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सरेबाजार हुई इस वारदात ने हड़कंप मचा दिया। जवान का नाम मोतीलाल आंचला था,जो असम में पदस्थ। आर्मी का ये जवान छुट्टी में अपने घर आया हुआ था, इसी दौरान नक्सली ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक जवान की स्माल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बड़ेतेवड़ा गांव का रहने वाला जवान मोतीलाल गांव के बाजार में घूम रहा था, तभी नक्सलियों ने सर पर दो गोलियां मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में जवान को लेकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना अंतागढ़ के आमाबेड़ा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जवान को बीच बाजार में गोली मारी है। परिजनों के मुताबिक जवान मोतीलाल उसेली गांव के मेला में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान स्माल एक्शन टीम के दो सदस्य पहुंचे और सर के पीछे से दो से तीन गोलियां जवान को मार दी। गोली लगने के बाद जवान वहीं जमीन पर गिर पड़ा। जवान मोतीलाल असम में पदस्थ था। छुट्टी लेकर वो अपने गृह ग्राम बड़ेतेवड़ा आया हुआ था । मृतक जवान आर्मी में कास्टेबल के पद पर तैनात था।

Back to top button