हेडलाइन

CG: ब्रेकिंग- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का पंडाल गिरने से मची अफरा-तफरी, दुल्हा-दुल्हन सहित दर्जनों हुए घायल,तेज चक्रवाती हवाओं ने मचाया….

जशपुर 27 अप्रैल 2022 । जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान अचानक पाईप पंडाल के गिर जाने से दुल्हा-दुल्हन सहित दर्जनों लोगों को गंभीर चोट आई हैं। बताया जा रहा है सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एकाएक तेज चक्रवाती हवा शुरू होने से शादी के लिए लगाया गया पंडाल गिर गया, और पंडाल के अंदर बैठे लोग लोहे के पाईप की चपेट में आकर घायल हो गये।।

पूरा घटनाक्रम जशपुर जिला के सन्ना तहसील का है। बताया जा रहा है कि यहां आज शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया था। जिला प्रशासन की देख रेख में सामूहिक विवाह की पूरी तैयारी कर दोपहर के वक्त निर्धन कन्याओं को धूमधाम से विवाह संपन्न कराया जा रहा था। खुले मैदान में लगे पंडाल के अंदर मंत्रोचार के बीच चल रहे विवाह कार्यक्रम के दौरान ही अचानक भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गयी।

एकाएक तेज हवा चलने से पंडाल उड़ने लगा, लोहे के पोल की सपोर्ट पर लगाये गये गये पंडाल के उखड़ते ही पंडाल का कई हिस्सा नीचे गिर गया, वही लोहे के पोल एकाएक शादी के मंडल पर बैठे वर-वधु पर गिरने लगे। सामूहिक विवाह का पंडाल गिरने से अंदर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। इस दौरान दर्जन भर लोगों को गंभीर चोटे आई है, घायलों में दुल्हा-दुल्हन सहित पंडित और उनके परिजन शामिल है, जिन्हे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया हैं। जहां उपचार के बाद सभी घायलोें की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Back to top button