बिग ब्रेकिंग

CG BREKING- जेल प्रहरी को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार, नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, घटना के बाद जेल प्रबंधन में मचा हड़कंप

जांजगीर 9 जून 2022 । जांजगीर जिला में एक नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में निरूद्ध विचाराधीन कैदी अस्पताल से उपचार के दौरान चकमा देकर फरार हो गया हैं। घटना की जानकारी के बाद जेल प्रबंधन के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं। अस्पताल से कैदी के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला अस्पताल का हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में दुर्गा प्रसाद साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ बलात्कार और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि जेल में दुर्गा प्रसाद की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से देर रात जेल प्रहरियों को चकमा देकर वह अस्पताल से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डयूटी पर तैनात जेल प्रहरियों ने इसकी जानकारी जेल प्रबंधन और पुलिस को दी। जांजगीर कोतवाली थाना में विचाराधीन कैदी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर पुलिस ने फरार दुर्गा प्रसाद साहू के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी हैं। वही दूसरी तरफ इस घटना के बाद एक बार फिर जेल प्रहरियों की डयूटी में लापरवाही सामने आई हैं, जिस पर जेल प्रबंधन द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही हैं।

Back to top button