हेडलाइन

CG BY ELECTION : 4th ROUND – कांग्रेस की सावित्री मंडावी लगातार मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे,चौथे राउंड में इतने मतों से बनाई बढ़त,दूसरे नंबर पर अकबर तो BJP के ब्रम्हा को मिले…..

भानुप्रतापपुर 8 दिसंबर 2022। भानुप्रतापपुर उप चुनाव में जैसे जैसे मतो की गिनती आगे बढ़ रही हैं, ठीक वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों और उनके कार्यकर्ताओं की धड़कने बड़ रही हैं। जीं हां सुबह 8 बजें से शुरू मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। पहले दूसरे और तीसरे राउंड की गिनती के बाद चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गयी हैं। चौथे राउंड में भी सावित्री मंडावी ने सबको पछाड़ते हुए सबसे बड़ी बढ़त बनाते हुए आगे हैं।

चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सावित्री मंडावी को कुल 13 हजार 324 मत मिले हैं, वही दूसरे स्थान पर अकबर कोर्राम को कुल 6631 मत और तीसरे स्थान पर बीजेपी के ब्रम्हानंद को कुल 5684 मत ही मिल सके हैं। चौथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी जहां बीजेपी के ब्रम्हानंद से 7640 मतो से आगे हैं, वही निर्दलीय अकबर कार्राम से 6693 मतो से बढ़त बनाये हुए हैं।

Back to top button