हेडलाइन

CG NEWS : महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर देहव्यापार कराने का गंभीर आरोप,पीड़ित ने SP से की शिकायत…..कांग्रेस नेत्री ने कहा महिला का खुद……

रायगढ़ 6 फरवरी 2023। रायगढ़ जिला की महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने देहव्यापार के दलदल में ढकेलने का गंभीर आरोप लगाया हैं। महिला ने रायगढ़ एसपी से इस मामले की लिखित शिकायत कर कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान पर कार्रवाई की मांग की हैं। वही दूसरी तरफ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एसपी से मुलाकात कर खुद को निर्दोष बताते हुए शिकायत को फर्जी बताया हैं। एसपी के पास आये इस मामले के बाद पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच की बात कह रही हैं।

रायगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ गया हैं। यहां महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया हैं कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने अपने देवर के साथ महिला की फोटों खीच ली थी। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। महिला ने जब रानी चैहान की बात मानने से इंकार कर दिया, तो उसने उसकी फोटो उसके पति और ससुराल वालों को शेयर कर दिया। महिला का आरोप हैं कि कांगे्रस नेत्री के देवर के साथ महिला का फोटो सामने आने के बाद अब उसका पति उसे तलाक देने की बात कह रहा हैं।

पीड़ित महिला ने एसपी सदानंद कुमार से मुलाकात कर कांग्रेस नेत्री पर देहव्यापार में ढकेलने का गंभीर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने भी एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा गया। महिला नेत्री ने इस पूरे मामले को फर्जी बताते हुए उल्टे महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया हैं। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रानी चैहान ने महिला के सारे आरोपो को निराधार बताया हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शिकायतों को रिसीव कर मामले की जांच करने की बात कह रही हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस पूरे घटनाक्रम में कौन सही बोल रहा हैं, और कौन किसे फंसाने की कोशिश कर रहा हैं। इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

Back to top button