प्रमोशन/पोस्टिंग

CG NEWS – 18 प्रधान आरक्षको का ASI के पद पर हुआ प्रमोशन, IG ने रैंक स्टार लगाकर दी बधाई, इन जिलों के प्रधान आरक्षकों को मिली……

बिलासपुर 29 सितंबर 2022। बिलासपुर रेंज अंतर्गत अलग अलग जिलों के 18 प्रधान आरक्षकों को एएसआई के पद पर प्रमोशन दिया गया हैं। गुरूवार को आई.जी. रतनलाल डांगी ने प्रधान आरक्षक से एएसआई के पद पर पदोन्नत जवानों को रैंक स्टार लगाकर शुभकामनाए दी।

गौरतलब है कि जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पदोन्नति प्रक्रिया आयोजित कर जून महीने में में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी की गई थी। इन पुलिसकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरांत पदोन्नति की समस्त अर्हताएं पूर्ण करने वाले रेंज अंतर्गत कुल 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

गुरूवार को आई.जी. कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी के द्वारा सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को उनके कंधे पर सहायक उप निरीक्षक के रैंक का स्टार लगाकर पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई। इस स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप सहित उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक माया असवाल सहित नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिजन एवं रेंज कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। देखिये किन किन जिलों के जवानों को मिली पदोन्नति…

Back to top button