हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

BJP प्रत्याशियों पर फैसला आज: कुछ देर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पहली लिस्ट पर आज लग सकती है मुहर

रायपुर/नयी दिल्ली 29 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर आज मुहर लग सकती है। कुछ देर में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें लोकसभा के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दोपहर ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नितिन नवीन भी बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक नामों पर सहमति के बाद आज-कल में पहली लिस्ट प्रत्याशियों की भाजपा जारी कर सकती है।  छत्तीसगढ़ की भी 11 सीटों में से 5 से 6 सीटों का ऐलान किया जा सकता है। जांजगीर के अलावे कोरबा, बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है।

हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक पार्टी कार्यालय दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए जा सकते हैं।

बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि आज जो लिस्ट जारी होगी उसमें PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम हो सकते हैं।

 

 

Back to top button