शिक्षक/कर्मचारी

स्कूल न्यूज : अनुपस्थित शिक्षक को प्राचार्य ने बता दिया उपस्थित… DEO पहुंचे इंस्पेक्शन पर तो खुल गयी पोल … अब डीईओ ने ….

अंबिकापुर 9 दिसंबर 2022। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहा ने शुक्रवार को लुंड्रा विकासखंड के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगीडीह के निरीक्षण के दौरान एक व्याख्याता बिना सूचना के ही अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। हैरानी की बात ये है कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा गूगल लिंक में अनुपस्थित शिक्षक को उपस्थित दर्शा दिया। प्रभारी प्राचार्य की इस लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने वेतन रोकने का आदेश दिया है।

डीईओ डॉक्टर संजय गुहा ने दोपहर करीब 1:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगीडीह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान व्याख्याता चंद्रभान एक्का बिना सूचना के अनुपस्थित थे, लेकिन प्रभारी प्राचार्य धीरेंद्र गुप्ता ने उक्त अनुपस्थित व्याख्याता को गूगल लिंक में उपस्थित दर्शा दिया। निरीक्षण के दौरान दर्ज संख्या 396 के अनुपात में केवल 260 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।

स्वच्छता का अभी स्कूल में अभाव दिखा, इस पर प्रचार्य पर नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ शिक्षकों को निर्देश दिया कि वह अपने विद्यालय समय पर पहुंचे। उन्होंने प्रायोगिक कार्य योजना कार्य और गृह कार्य पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Back to top button