टॉप स्टोरीज़

CG ROAD एक्सीडेंट:हड़ताल के बाद पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे रसोईया संघ…तभी बीच रास्ते हुआ हादसा .. 5 की हालत गंभीर ,कई लोग घायल…

बालोद 17 मार्च 2023।बालोद में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बीच रास्ते पलट गयी। रफ्तार के कहर के चलते हुए इस हादसे में पिकअप सवार 12 महिला,पुरष की घायल होने की खबर है। वहीं पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार ,अफरा तफरी मच गयी।

जानकारी के मुताबिक घटना बालोद थाना इलाके में निपानी,पीपरछेड़ी के बीच उस वक्त हुई,जब हड़ताल पर बैठे मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ हड़ताल के बाद पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे।उसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है की हादसे के वक्त पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे।

इधर हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर रास्ता क्लियर कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Back to top button