हेडलाइन

PM मोदी का बैक टू बैक छत्तीसगढ़ दौरा, 30 सितंबर के बाद 3 अक्टूबर को भी आयेंगे प्रधानमंत्री, ये है कार्यक्रम

रायपुर 24 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ का ताबड़तोड़ दौरा करने वाला हैं। मोदी 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे। पार्टी ने इस स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का बस्तर का दौरा तय किया गया है। खबर है कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि परिवर्तन यात्रा का समापन बिलासपुर में होना है, इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। विशाल समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 3 अक्टूबर को उनका जगदलपुर दौरा भी तय किया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आचार संहित से पहले ही चुनावी सरगर्मियां तेज है। लगातार राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आना जारी है। कांग्रेस की तरफ से जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लगातार दौरा कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा की तरफ से पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह का लगातार दौरा चल रहाहै।

आपको बता दें कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा से भाजपाइयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मोदी मिशन-2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) से अलग हुए धरमजीत सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में सभी में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं।

ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे से बिलासपुर के साथ-साथ बस्तर को भी साधने की रणनीति है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जहां आठ जिलों में 24 विधानसभा सीट आती हैं। इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही हैं। इसमें से कांग्रेस के पास 13,भाजपा के पास 07, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) 02 और बहुजन समाज पार्टी के पास 02 सीट है।

 

Back to top button