शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षक एलबी के पद पर पदोन्नति हेतु समय सारणी जारी: ….टीचर्स एसोसिएशन से चर्चा के तुरंत बाद संयुक्त संचालक

 

बिलासपुर 15 फरवरी 2022। को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन द्वारा संयुक्त संचालक बिलासपुर के पद पर नव नियुक्त संयुक्त संचालक हीराधर सर के कार्यभार ग्रहण करने उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के एवं संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी के नेतुत्व में बुके भेंट कर स्वागत किया गया तथा शिक्षक एलबी के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया चालू रखते हुए न्यायालय द्वारा पदोन्नति का अवरोध खोलने पर तत्काल पदोन्नति हेतु कहा गया।
जिस पर संयुक्त संचालक श्री हीराधर जी ने दिनांक 14.02.2022 को शिक्षक एलबी के पद पर पदोन्नति हेतु समय सारणी जारी किया गया।
जिसके अनुसार जिला शिक्षा अधिकार द्वारा दिनांक 16.02.2022 तक त्रुटिरहित अंतिम सूची जमा करने को कहा गया।

 

दिनांक 18.02.2022 को संभागीय संचालक कार्यालय द्वारा अंतिम सूची का प्रकाशन

दिनांक 21.02.2022 संभागीय संचालक कार्यालय में दावा आपत्ति प्राप्ति

दिनांक 23.02.2022 को संभागीय संचालक कार्यालय द्वारा दावा आपत्ति का निराकरण

दिनांक 24.02.2022 को संभागीय संचालक कार्यालय द्वारा अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन

दिनांक 25.02.2022 को विषयवार पात्र शिक्षको के गोपनीय चरित्रावली एवं अचल संपत्ति विवरण की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी से निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त करना

दिनांक 28.02.2022 को शिक्षक एलबी के पद पर पदोन्नति हेतु संभागीय संचालक कार्यालय द्वारा डीपीसी कर पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, प्रदेश संगठन सचिव विकास तिवारी, प्रदेश प्रचार सचिव गंगेश्वर सिंह उइके, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्यारे लाल साहू, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, सक्ती जिलाध्यक्ष बी एस बनाफर सहित
प्रतिनिधिमंडल में शामिल
कोरबा जिला से प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत , जिलाध्यक्ष मनोज चौबे

सक्ती जिला से प्रदेश संगठन सचिव विकास तिवारी, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्यारे लाल साहू, जिलाध्यक्ष बी एस बनाफर, जिला संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, जिला पदाधिकारी सहादुर सुमन ,सुनील चंद्रा, महेन्द्र कुमार राठौर ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती, लोचन चंद्रा ब्लाक अध्यक्ष जैजैपुर, कुलदीप कुर्रे ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा, सक्ती ब्लॉक सचिव लितेन कुमार दुबे, धनेश राम पटेल, मालखरौदा ब्लॉक उपाध्यक्ष युगल सुमन, छत राम कर्ष ब्लॉक सचिव, प्रदीप कुमार चंद्रा ब्लॉक पदाधिकारी

मुंगेली जिला से विश्वनाथ राजपूत ब्लाक अध्यक्ष पथरिया

बिलासपुर जिला से संतोष सिंह जिलाध्यक्ष बिलासपुर, जय कौशिक जिला सचिव, करीम खान जिला संयोजक, नर्मदा गढ़ेवाल जिला संयोजक, जिला पदाधिकारी राजेश पांडेय, निर्मल कौशिक, आलोक पांडेय, आशीष गुप्ता, डॉ आदित्य पांडेय, शुभ्रा रानी चतुर्वेदी, मोनीष कौशिक, डॉ रमाकांत शर्मा, राजेश मिश्रा ब्लाक अध्यक्ष तखतपुर, कौशल तिवारी, बांकेबिहारी दुबे, कमल नारायण गौरहा, हेमंत गौरहा,

जांजगीर चाम्पा जिला से
जिला पर्यवेक्षक रितेश गोयल, जिला प्रचार सचिव नवधा चंद्रा, बलौदा ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुरुद्वान, उत्त्तम साहू, खिरेंद्र यादव ने कहा है कि श्री आर एन हिराधर जी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से संभाग के एल बी संवर्ग के शिक्षकों को काफी उम्मीदें है।

Back to top button