मनोरंजन

हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, लिखा- ‘हमारी अपनी दुनिया’…

मुंबई 29 अक्टूबर 2022 : टीवी एक्ट्रेस हिना खान छोटे पर्दे की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। साल 2009 में शुरू हुए टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद उन्होंने घर-घर में अपनी खूब पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस खूब चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं अब बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है।

हिना खान उन अभिनेत्रियों में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने ग्लैमरस लुक्स, फोटोज और वीडियोज के जरिए लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। इसी बीच अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल नजर आ रहे हैं।

दरअसल, 28 अक्टूबर 2022 को हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और रॉकी जयसवाल बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे डांस कर रहे हैं। इस दौरान ‘जो तेनु धूप….’ गाना बज रहा है और इस खूबसूरत गाने पर दोनों का डांस भी बड़ा खूबसूरत लग रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा, “ये हीरोज की दुनिया है…हमारी अपनी दुनिया, जहां कोई अहंकार नहीं, कोई निगेटिविटी नहीं, कोई नफरत नहीं, सिर्फ प्यार है। रॉकी के साथ शुद्ध सुबह का नजारा।”

https://www.instagram.com/reel/CkN_Am2II5h/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cb61c403-ef1f-4a3f-aabb-2bd74f42b63c

हिना खान और रॉकी जयसवाल की मुलाकता पहली बार ये ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। जहां इस शो में एक तरफ हिना लीड रोल में थीं तो वहीं रॉकी इस शो में सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे थे। वहीं फिर साल 2014 से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। गौरतलब है कि हिना खान ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रही थीं। वहीं इसके एक एपिसोड में रॉकी ने एंट्री की थी और नेशनल टीवी पर रॉकी ने हिना को प्रपोज किया था।

Back to top button