क्राइम

रेप किया…. प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली…और फिर गर्दन पर पैर रखकर कुचल दिया….छत्तीसगढ़ में हैवानियत की इंतहा… 24 घंटे में पुलिस ने दरिंदे को दबोचा…

जांजगीर 4 जुलाई 2022। पहले किया रेप….फिर महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी ….और उसके बाद भी दर्दनाक तरीके से कर दिया कत्ल …..! जांजगीर में हैवानियत की इंतहा करने वाले वहशी दरिंदे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा के पास एक महिला की हत्या की खबर मिली थी। सूचना पर पहुंची अकलतरा पुलिस ने जांच में पाया कि मृतिका का दर्दनाक तरीके हत्या की गयी है। शव का पीएम कराया गया, जिसमें डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका के साथ दुष्कर्म करने एंव उनके गुप्तांग में चोंट लगने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने एवं गले व सीने कि हड्डी टूटने तथा फेफड़े फटने से मृतिका की मौत हो गयी। इस मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 283/2022 धारा 459, 302, 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने मामले में जांच की तो जांच टीम को पूछताछ के दौरान थाना अकलतरा के फरार निगरानी बदमाश सूरज भोई पोड़ीभाठा आने की सूचना मिली। अकलतरा पुलिस द्वारा निगरानी बदमाश सूरज भोई को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि वह दिनांक 2 जुलाई को अकलतरा आया हुआ था एवं अपने घर पोड़ीभाठा में रात में घूम रहा था। उसी दौरान घर के सामने वाले गली में स्थित एक घर का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया, जहां एक महिला अकेली सोई थी। उसके साथ बलात्कार किया, महिला के विरोध व घर के बाहर आकर चिल्लाने की कोशिश पर महिला बाल को पकड़कर घर अंदर खिंच कर ले आया और घर के अंदर फर्श पर पटक दिया।

उसके बाद घर में रखे लोहे के तवे में लगे लकड़ी के मुठ से गुप्तांग को चोटिल किया। जिससे महिला छटपटाने व चिल्लाने पर महिला के सीने में चढ़कर गर्दन को अपने दोनो हाथ से दबाया। फिर भी महिला छटपटाने पर उसके गले को अपने पैर से दबा दिया, जिससे महिला कि मृत्यु हो गयी। घटना के बाद आरोपी के द्वारा महिला के हाथ में पहने चांदी के 4 नग चुड़ी को निकाल के ले गया था। आरोपी की निशानदेही पर से घटना में प्रयुक्त लोहे के तवा को एवं 04 नग चांदी के चुड़ी को आरोपी के घर से बरामद किया गया। बरामदगी पश्चात् प्रकरण में धारा 397 भादवि जोड़ी गई। आरोपी के द्वारा घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 04.07.2022 को गिर. कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

  

Back to top button