हेडलाइन

Aaj Ka mausam: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर 10 मई 2824। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी से लोगों को राहत राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वही वज्रपात और तेज हवाएं भी चल रही है। इस बारिश ने राहत तो दी है, लेकिन कई जगहों पर इसे लेकर परेशानी भी हो रही है।

 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से बूंदाबांदी के आसार जताया है, हालांकि यह बारिश भले ही गर्मी से लोगों को राहत दे रही हो, लेकिन कई जगह पर किसानों के लिए यह बारिश आफत बन गई है। बेमौसम की इस बारिश में सब्जियों और फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचा है।

 

मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।बलरामपुर, बस्तर, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट, जारी किया गया है। इन जिलों के अलग अलग स्थानों पर बारिश होगी।

 

मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना भी जताई है।चार दिन बाद 14 मई से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दिनभर तेज हवाएं चलीं। इसकी वजह से तापमान कंट्रोल में रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रहा।

 

11 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 12 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान सिमटकर 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 13 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 14 मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर आ सकता है। 15 मई से धूप एक बार फिर परेशान करेगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

Back to top button