वायरल न्यूज़

CG : कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, विभिन्न खेलखुद का भी किया गया आयोजन….

धमतरी …धमतरी में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांकरा में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस दौरान विभिन्न खेल – कूद का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची प्रतिमा देवांगन ने बताया की आज के समय में महिलाएँ सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम में अध्यक्षता धमतरी के भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की भाजपा ने महिलाओं के सम्मान में आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त किया है।वहीं आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है ,जो हम सब के लिये गौरव की बात है।

इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी चेलेश्वरी साहू,महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता यादव, नगरी के नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, बेलर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबिता साहू, महामंत्री हेमलता साहू, मंडल उपाध्यक्ष सती मरकाम, अंचला यदु, विनीता कोठारी, भूनेश्वरी धृतहरे, रेणुका ध्रुव, शशि ध्रुव, भारती साहू, सकुन साहू महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Back to top button