पॉलिटिकलहेडलाइन

कांग्रेस का प्रदर्शन कल : राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेस हुई आक्रामक.. जिला एवं ब्लॉक स्तरीय सत्याग्रह कल

रायपुर 25 मार्च 2023। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब आक्रामक होती जा रही है। दिल्ली की प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार पर तीखे हमले के बाद अब प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का भी ऐलान कर दिया गया है। मोदी सरकार के खिलाफ 26 मार्च को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला, नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा।धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जो पीड़ पराई जाने रे… का गायन करते हुये अहिंसात्मक सत्याग्रह किया जायेगा।

CM भूपेश बोले- हम चोरों से डरने वाले नहीं हैं, चाहे उनका सरनेम जो भी हो

संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर नाराजगी जताई।बघेल ने कहा सूरत की अदालत से लेकर लोकसभा तक जिस गति से फैसले हुए हैं उससे साफ जाहिर है कि सबकुछ सामान्य नहीं है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। हम दबने वाले नहीं हैं। लोकसभा, राज्यसभा में आप रोक सकते हैं, लेकिन जनता की अदालत खुली हुई है। हम लोगों तक जाएंगे और उनको बताएंगे कि हम चोरों से डरने वाले नहीं हैं, चाहे उनका सरनेम जो भी हो।बघेल ने दुनिया के तानाशाहों से तुलना करते हुए कहा कि इनकी दो विशेषताएं होती हैं। तानाशाहों को डर होता है कि लोग उससे डरना बंद न कर दें, दूसरा अपने विरोधियों को चुप कराकर, रास्ते से हटाने की कोशिश करता है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में हमें अपने लोकतंत्र में तानाशाही के सारे गुणसूत्र दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा हमसे गलती हुई कि इस गुजरात मॉडल को पूरे देश में लागू करने का मौका दिया।

Back to top button