हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: भाजपा नेता की हत्या, चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने की हत्या

नारायणपुर 4 नवंबर 2023। चुनाव के ठीक पहले एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी वारदात की है। भाजपा नेता की हत्या कर दी गयी है। चुनाव के दौरान भाजपा नेता की हत्या की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले भी एक भाजपा नेता की हत्या की गयी थी। जानकारी के मुताबिक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है।

रतन दुबे की कौशलनार में हत्या की गयी है। वारदात के वक्त भाजपा कौशलनार में चुनाव प्रचार के लिए गये थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गयी। रतन दुबे कौशलनार इलाके के जनपद सदस्य थे।

Back to top button