टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

‘मितान’ की मौत: नर शावक की हुई मौत, दो मादा शावक भी बीमार, बाघिन की गई आइसोलेट

बिलासपुर 1 फरवरी 2023।छत्तीसगढ़ के मिनी-जू कानन पेंडारी में वायरस का संक्रमण फैल गया है नर शावक ‘मितान’ की मौत से कानन में हड़कंप मचा है। नर शावक की वायरस इंफेक्शन फैलने से मौत की खबर है।

नर शावक की मौत ‘फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया’ नामक वायरस से हुई है। शावक की PM रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। शावक के लंस लीवर और अन्य आर्गन में संक्रमण फैलने से शावक की मौत होने की बात सामने आई है।

दो मादा शावक आनंदी और दिशा का रेस्क्यू सेंटर में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक दोनों मादा शावक को अब तक लग चुके है 3-3 ड्रीप। दोनों मादा शावकों और मादा बाघिन मां रंभा को आईसोलेट किया गया है। मादा बाघिन मां रंभा को केज से अलग कर किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 में मां रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें 3 मादा और 1 नर शावक था।.एल जन्म के 6 महीने बाद पर्यटक डिस्पले में बाहर शावक आया था।..

Back to top button