Uncategorized @hiहेडलाइन

ब्रेकिंग: CEO के गनमैन ने खुद को मारी गोली, जिला पंचायत निवास में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

ब्रेकिंग: CEO के गनमैन ने खुद को मारी गोली कवर्धा 29 फरवरी 2024। जिला पंचायत निवास में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां जवान खून से लथपथ मिला। जवान का नाम कृष्ण कुमार साहू है, जो  जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल का गनमैन बताया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े :  KTM का मार्केट उजाड़ नम्बर 1 बनी Bajaj Pulsar की किलर बाइक,देखे फीचर्स

जानकारी के मुताबिक जवान कृष्ण कुमार साहू ने खुद को गोली मारी है। ,आरक्षक कृष्ण कुमार साहू, 6वी बटालियन में पदस्थ जवान है। जानकारी के मुताबिक वो जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के रूप में पिछले1 साल से तैनात था। मृतक बिलासपुर के सीपत का  रहने वाला है। घटना की सूचना पर जिला पंचायत निवास पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। इधर, दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़े :  Samsung का ये 5G फोन हुआ बेहद सस्ता, जल्द करें आर्डर नहीं तो हो जायेगा आउट ऑफ़ स्टॉक

Back to top button