जॉब/शिक्षापॉलिटिकल

फर्जी सर्टिफिकेट : 101 कर्मचारी-अधिकारी के प्रमाण पत्र जांच में पाये गये फर्जी, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

रायपुर 14 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सवाल के पर जवाब देते हुए मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि 101 प्रकरण में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये हैं।

मोहन मरकाम : क्या आदिम जाति विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के अधीनस्थ उच्च स्तरीय छानबीन समिति में 31 जनवरी, 2023 की स्थिति में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों के विरूद्ध कितने प्रकरणों में जांच प्रचलित है ? (ख) कंडिका “क” के अनुसार 01 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2023 तक कितने प्रकरणों में जांच पूरी हुई? कितने प्रकरणों में जांच में दोषी पाए गए ?

आदिम जाति विकास मंत्री (डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ) : (क) अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के अधीनस्थ उच्च स्तरीय छानबीन समिति में 31 जनवरी, 2023 की स्थिति में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालों के विरूद्ध 87 प्रकरणों में जांच प्रचलित है। (ख) कंडिका “क” के अनुसार 01 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2023 तक 175 प्रकरणों में जांच पूरी हुई। 101 प्रकरणों में जांच उपरांत जाति प्रमाण पत्र फर्जी/ गलत पाए गए।

Back to top button