क्राइम

CG NEWS : बारातियों से भरी ट्रैक्टर पलटी, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर, बारात से लौटने वक्त हुआ हादसा….

कोरबा 23 जनवरी 2023। कोरबा में बारात में शामिल होकर वापस लौट लौटते वक्त बारातियों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना के वक्त ट्रेक्टर ट्राली में दो दर्जन के करीब लोग बैठे थे। इनमें एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी, वही 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गये, जिनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक सीपत थाना अंतर्गत नवागांव से ग्राम मुरली बारात आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाराती ट्रेक्टर ट्राली पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुरली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के बाद बारातियों के बीच चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पहुंचे। ट्रैक्टर में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और डायल 112 व 108 की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में विद्यानंद नामक ग्रामीण की मौत हुई हैं। वहीं 6 घायलों को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। हरदीबाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस हादसे पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Back to top button