अध्यातम

4 जनवरी का राशिफल: कन्या राशिवालों को आज विवाद से बचकर रहना होगा….इन राशिवालों को व्यापार में लाभ मिलेगा पढ़े आपका दिन कैसा होगा

मेष राशि- मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

वृष राशि- संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करना। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि-  आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम बढ़ेगा।

कर्क राशि-  संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यबाक में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि- पठन-पाठन में रूचि रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

तुला राशि-  आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि-  माता का सानिध्य मिलेगा। दांपत्य सुख की प्राप्ति हो सककती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की सेहत के साथ-साथ परिवार की सुख-सुविधाओं का भी ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव आदि पर खर्च बढ़ सकता है।

Back to top button