Google News

मेष:
चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज द्वादशी तिथि और आज के दिन लगभग 10 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तक रहेगा। आज का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।

उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने मन और विचारों को संतुलित करने के लिए इस राशि के कुछ लोग योग ध्यान करते हुए आज के दिन नजर आएंगे, इससे उनके उनको लाभ भी होगा।

मिथुन:
इस राशि के जिन जातकों को गूढ़ विषयों जैसे ज्योतिष, तंत्र या विज्ञान में रुचि है उनके लिए दिन अच्छा हो सकता है। इन विषयों से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करके आप दिन को अच्छा बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग 50 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

कर्क:
कर्क राशि के जो लोग शादी योग्य हो चुके हैं और अच्छे रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छा रिश्ता मिल सकता है। वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा है वह आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जा सकते हैं या फिल्म देखने का प्लान बना सकता है।

सिंह:
इस राशि के लोग अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज के दिन डॉक्टरी जांच करवा सकते हैं। योग-ध्यान करना भी इस राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बाहर का तला-भुना भोजन करने से आज के दिन बचें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

See also  आज का राशिफल : वृश्चिक राशिवालों को आज मिलेगा किस्मत का साथ... इन राशि के लोगों को आज बचके रहने की है जरूरत... देखिये राशियों की आज की चाल

कन्या:

अपने भविष्य को सुधारने के लिए इस राशि के लोग आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज रविवार के दिन आप उन लोगों से मिलना पसंद करेंगे जो अपने करियर में अच्छा कार्य कर रहे हैं और उनसे सलाह लेकर आप अपने करियर को भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

वृषभ:
आज के दिन इस राशि के विद्यार्थी कठिन विषयों को समझने के लिए इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं या तो वह अपने लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या लवमेट से दूर रहते हैं तो फोन पर घंटों बात कर सकते हैं।

तुला:
तुला राशि के लोग आज के दिन अपनी माता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यदि उनको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है तो आप किसी नामी डॉक्टर के पास लेकर उनको जा सकते हैं। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक:

आज के दिन आप शरीरिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपने यार दोस्तों के साथ आप क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज इत्यादि खेलकर दिन बिता सकते हैं। इसके साथ ही वृश्चिक राशि के कुछ लोग अपने छोटे भाई-बहनों को भविष्य को बेहतर बनाने की सलाह देते नजर आएंगे।

धनु:
आज के दिन आपके वाणी का प्रभाव बढ़ेगा आप जिस किसी से भी बात करेंगे आपकी बातों को सुनकर वह प्रभावित अवश्य होंगे। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। जो लोग घर से दूर रहते हैं आज माता पिता के साथ वीडियो कॉल के जरिये घंटों बात कर सकते हैं।

See also  23 JULY का राशिफल: कर्क,कुंभ रही वालों को आज कामकाज को लेकर रहना होगा सावधान...पढ़े आपका दिन कैसा होगा

मकर:

मकर राशि के लोग मानसिक शांति के लिए आज का दिन एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। साथ ही आप वह काम कर सकते हैं जिसे करके आपको सबसे ज्यादा सुकून मिलता है, जैसे- आप कोई पसंदीदा पुस्तक पढ़ सकते हैं, ध्यान कर सकते हैं या जो भी आपको शौक है वह कार्य कर सकते हैं।

कुंभ:
इस राशि के जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते हैं या बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं उनको आज के दिन कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। हालांकि इस राशि के जातकों को लेन-देन के मामलों में सावधान रहना होगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा यदि किसी को उधार दिया था तो आज के दिन में आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के कारोबारी और नौकरीपेशा लोग करियर को गति देने के लिए नई योजनाएं बनाते आज नजर आ सकते हैं।

See also  16 JUNE का राशिफल : कुम्भ ,मकर ,मिथुन वालों को आज रहना होगा सावधान.....इस राशिवालों के बिगड़े काम बन सकते है...पढ़े आपकी राशि

मीन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा यदि किसी को उधार दिया था तो आज के दिन में आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के कारोबारी और नौकरीपेशा लोग करियर को गति देने के लिए नई योजनाएं बनाते आज नजर आ सकते हैं।

- Advertisement -