अध्यातम

8 दिसंबर का राशिफल : मिथुन राशिवालों का दिन अच्छा गुजरेगा, जाने आज का राशिफल…

मेष राशि – आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

वृष राशि – आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ ऑफिस में शुरू किये हुए कार्यों को आज समय से पहले ही पूरा कर लेंगे ǀ

मिथुन राशि – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। आज आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हे किसी पुराने केस पर जीत हासिल होगी। आज आपको लेन-देन के मामलो में दूरी बनाए रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी-जुकाम होने की संभावना है। खर्चा भी आज अधिक हो सकता है।

सिंह राशि – आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे।

कन्या राशि – आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आज आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी लेंगे। आज आप किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है।

तुला राशि – आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से कार्यों को पूरा करने का उचित हल निकलेगा। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे।

वृश्चिक राशि -आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेंगे। ऑफिस में आज सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलत फहमी हो सकती है, बेहतर होगा बात करके चीजों को समझ लें। आज फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पड़ने पर ही बोलें।

धनु राशि – आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और तैयार होकर जाएं।

मकर राशि – आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है।

कुंभ राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही पार्टी का आयोजन भी करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है।

मीन राशि – आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातो में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं।

Back to top button