टॉप स्टोरीज़

घोड़ी पर नहीं बल्कि बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा…. वीडियो खूब हो रहा है वायरल….

नई दिल्ली 14 मार्च 2023 अगर आप सोशल मीडिया चेक करें तो आपको कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। फनी वीडियोज से लेकर खतरनाक वीडियोज तक की सोशल मीडिया पर होड़ लगी हुई है। शादियों के सीजन में कई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। शादी दूल्हा-दुल्हन के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। दूल्हा अपने ही स्वैग में रहता है तो दुल्हन भी अपना जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहती हैं। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।

बारात ले जाने के लिए महंगी गाड़ी हो या फिर घोड़ी हर तरह से दूल्हा अपनी दुल्हनिया को इंप्रेस करने की कोशिश करता है। लेकिन क्या कभी आपने दूल्हे को बुलडोजर पर सवार बारात ले जाते देखा। अगर नहीं तो आज देख लीजिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख बाराती से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हर कोई हैरान है।

https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/1635195178809163782


सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दूल्हा अपनी बारात लेकर जा रहा है। मजेदार बात तो ये है कि दूल्हा कार या घोड़ी की जगह बुलडोजर पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है। इस वायरल वीडियो को देख हर कोई हैरान हैं और हंसते हंसते लोट पोट हो रहे हैं। दूल्हे का बुलडोजर वाला स्वैग देखकर बाराती भी हैरान रह गए हैं।

इस वीडियो को ट्विटर पर Hasna Zaroori Hai है नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि सैकड़ो लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा लाइफ में इतनी शादी देखी मगर ऐसी शादी पहली बार देखने को मिली है।

Back to top button