अध्यातम

31 अगस्त का राशिफल: मेष, वृश्चिक, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन होने वाला है काफी खाश….कर्क राशि वालों को रहना होगा थोड़ा सावधान….. जानें अन्य राशियों का हाल….

रायपुर 31 अगस्त 2022 : दिन बुधवार, प्रत्येक बुधवार के शुभ दिन गणेशजी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है और उसके जीवन से सभी तरह की रुकावटें दूर होती हैं। बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का निवारण होता है।

मेष राशि: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की गति बढ़ेगी। आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ा सकते हैं। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। अपने काम से दूसरों को प्रभावित कर लेंगे। अगर आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आज आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। बहते जल में फिटकरी का टुकड़ा प्रवाहित करें, सफलता जरूर हासिल होगी।

वृषभ राशि: आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा। जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बदल सकते हैं। इससे आपकी राहें आसान होंगी। आज आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। अपने आपको फिट रखने के लिये व्यायाम जारी रखें। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतिभा के बल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज कुछ कामों को आप तुरंत पूरा कर लेंगे, तो कुछ कामों में आपको थोड़ी देर भी हो सकती है। प्लान के साथ काम करने से सब कुछ ठीक रहेगा। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी खोज में सफलता मिल सकती है। घर से बाहर जाते समय अपने साथ इलायची के दाने रखें, दिन अनुकूल बना रहेगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको अपने कुछ कामों में फेरबदल करना पड़ सकता है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें। किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नये शादी-शुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।

सिंह राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतिभा के बल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज कुछ कामों को आप तुरंत पूरा कर लेंगे, तो कुछ कामों में आपको थोड़ी देर भी हो सकती है। प्लान के साथ काम करने से सब कुछ ठीक रहेगा। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी खोज में सफलता मिल सकती है। घर से बाहर जाते समय अपने साथ इलायची के दाने रखें, दिन अनुकूल बना रहेगा।

कन्या राशि: आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। पेंडिग काम को पूरा करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आज आपका हंसी-मजाक आप पर ही भारी पड़ सकता है। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से जरूर सलाह लें। जीवनसाथी के साथ बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। आज मन्दिर में मूंग की दाल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। ऑफिस में अपनी मन की बात रखने से कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी काम में भाई-बहन से आपको पूरा सपोर्ट मिल सकता है। अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम की प्राप्ति होगी। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुद को फिट महसूस करेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि: आज यात्रा आपके लिए कारगर साबित होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलने से आपको ख़ुशी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।  हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ होंगे।

मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में आज बदलाव आ सकते हैं। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें। अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखें। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, शाम तक थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़ी राजनैतिक पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। गणेश जी की आरती करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

मीन राशि: आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप लोगों की मदद करेंगे। आपको जिम्मेदारियों का अहसास होगा और आप उनको अच्छी तरह निभा लेंगे। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

Back to top button