क्राइमबिग ब्रेकिंग

CG : राजा ने किया अप्राकृतिक बलात्कार : महिला रिश्तेदार ने लगाया घर में घुसकर अननेचुरल सेक्स का आरोप…. थाने में मामला दर्ज .. ये है पूरा मामला

जांजगीर 13 जनवरी 2022। सक्ती रियासत के राजा कुंवर धर्मेंद्र सिंह पर रेप की FIR दर्ज की गयी है। महिला ने राजा धर्मेंद्र सिंह पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला राजघराने की ही है। आरोप है कि राजा ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और उसके कपड़े फाड़ दिये। सक्ति थाने में राजा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। घटना 9 जनवरी की बतायी जा रही है। महिला को अकेले घर में पाकर धर्मेंद्र ने रेप किया।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ धमकी और मारपीट भी की गयी। रेप करने के बाद आरोपी वहां से चला गया। इस मामले में महिला ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज करायी। महिला की शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 450, 354, 377(अप्राकृतिक दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया है।

धर्मेंद्र सक्ती रियासत के पूर्व राजा सुरेंद्र बहादुर का दत्तक पुत्र है। सुरेंद्र ने उसे बचपन में ही गोद ले लिया था। जिसके बाद से वह पीली महल में सुरेंद्र के साथ ही रहता है। रसुरेंद्र बहादुर ने 19 अक्टूबर 2021 को धर्मेंद्र सिंह का बकायदा राज्याभिषेक भी किया था।

Back to top button