अध्यातम

29 मार्च का राशिफल : वृषभ राशि वालो के लिए आज का दिन रहने वाला हे खास,…..पढ़े आपका दिन कैसा होगा

मेष राशि : आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल सकते हैं। इससे आपके कामकाज की गति मजबूत होगी।

वृषभ राशि : आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छा जान पहचान हो सकती है।

मिथुन राशि : आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। पर्स के चोरी होने का या गिर जाने का खतरा बना हुआ है।

कर्क राशि : आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा।

सिंह राशि : आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी।

कन्या राशि : आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। धैर्य और सही सोच आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

तुला राशि : आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशि : आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिल सकती है। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। मन्दिर में तिल दान करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

मकर राशि : आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे।आप हर संभव  जरूरतमंद  की मदद की कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा के मंदिर में नारियल दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

कुंभ राशि : आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार में आपकी तरक्की हो सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

मीन राशि : आज आप मित्र के साथ मूवी की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व हो सकती हैं। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसमें सफल भी होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें, सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

Back to top button