टॉप स्टोरीज़

सुपर बाइक पर zomato गर्ल को देख ,कर नज़रे नहीं हट रही लोगों ,की वायरल हो रहा वीडियो

इंदौर 17 अक्टूबर 2023|सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वेस्टर्न कपड़े पहनी हुई एक स्टाइलिश युवती को लक्जरी बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में युवती ने शॉर्ट्स पहन रखे हैं। लेकिन, खास बात ये है कि उसने बाइक पर पीछे पीठ पर उसने फ़ूड डिलीवरी कंपनी Zomato का बैग रखा हुआ है। उसे देख कर सोशल मीडिया में ये चर्चा चलने लगी कि आखिर जोमैटो ने इतनी सुन्दर डिलीवरी गर्ल को क्यों हायर किया, वो भी इस लुक में और महँगी बाइक के साथ।

Zomato का बैग, बाइक चलाती लड़की का वीडियो

राजीव मेहता नाम के ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “ये आईडिया Zomato के इंदौर मार्केटिंग हेड का है। उन्होंने एक मॉडल को हायर किया, ताकि वो जोमैटो के खाली बैग लेकर घूमती रहे। सुबह और शाम एक-एक घंटे उसे बाइक पर इसी तरह घूमने के लिए कहा गया है। Zomato कमाल कर रहा है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि रास्ते से आने-जाने वाले लोगों की नज़रें उस युवती पर ठहर जा रही हैं और लोग उसे देख रहे हैं।

इंदौर में यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में लड़की सुपर स्टाइलिश लुक में सुपर बाइक पर सवार है। इस बाइक पर नंबर भी नहीं है। लड़की जोमैटो का टीशर्ट पहनी है। साथ ही पीठ पर जोमैटो का बैग लटका रखी थी। सुपर बाइक पर डिलीवरी गर्ल को देखकर सड़क पर लोग हैरान थे। उनकी नजरें डिलीवरी गर्ल को देख रही थीं।

Back to top button