पॉलिटिकलहेडलाइन

CM हाउस में बन रही बरी व बिजौरी…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किया ट्वीट….”घर मा लाइ बरी बनाए के तइयारी चलत हे”

रायपुर 27 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमीन से जुड़े हुए नेता कहे जाते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वो हमेशा खुद को परंपरा से जुड़ा रखते हैं। फिर चाहे बात तीज त्योहारों की बात हो या खानपान की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा छत्तीसगढ़ की परंपरागत व्यंजनों की बात करते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक फोटो ट्वीट की है, जिसमें मुख्यमंत्री ने बताया है कि किस तरह से सीएम हाउस में लाइ बरी बनाने की तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री ने बरी बनाने की तैयारी में जुटी अपनी पत्नी की फोटो के साथ लिखा है, घर में लाई बरी बनाए के तैयारी चलत हे… आप मन के घर म घलो कोंहड़ा, रखिया अउ अदौरी बरी बनत होही. संग म बिजौरी घलो.आप मन के घर में घर

मुख्यमंत्री के इस देसी अंदाज पर लोग खूब ट्वीट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की ये सादगी और छत्तीसगढ़िया अंदाज वाला ट्वीट लोगो को खूब पसंद आ रहा है।

Back to top button