बिग ब्रेकिंग

स्कूल की टाइमिंग बदली : एक और जिले में शाला लगने का समय बदला…सोमवार से नये वक्त पर लगेगी कक्षाएं

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जारी किया आदेश
बलरामपुर 2 दिसम्बर 2022। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तक सरगुजा, कवर्धा, सूरजपुर जिले में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हो चुका है। नये आदेश के तहत अब बलरामपुर जिले में भी ठंड की वजह से स्कूली बच्चों को राहत दी गयी है। कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव किया है।

इस बाबत कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.45 से 4.15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से 4.15 बजे तक व शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 5 दिसम्बर सोमवार से लागू होंगी।

Back to top button