टॉप स्टोरीज़

भूतनी का वीडियो : पेड़ पर यूं लहरा रही थी भूतनी…. देख आप भी रह जायेंगे हैरान….

नई दिल्ली 2 दिसंबर 2022 सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। आलम ये होता है कि नजारा देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है।

एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक ‘भूतनी’ पेड़ पर चलते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Dinesh Bhati (@rj_31_wala_deenu)


आप सबने भूत-प्रेत, चुड़ैल की कहानियां सुनी होगी। जब कभी इनकी कहानियां सुनाई जाती है तो डर के कारण कई लोग थर-थर कांपने लगते हैं। कुछ लोग तो इनके बारे में चर्चा तक करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर ‘भूत-प्रेतों’ के वीडियो भी वायरल होते हैं।

कई लोग तो भूतों का प्रैंक भी करते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं। हालांकि, इस वीडियो की क्या सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। लेकिन, नजारा इतना खौफनाक है जिसे देखकर किसी काभी कलेजा कांप जाए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में सफेद साड़ी पहनी एक महिला पेड़ पर चल रही है। देखकर साफ लगता है कि ये इंसान नहीं बल्कि भूत है।

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा हो। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ये प्रैंक है। जबकि, कुछ लोग इसे असली का भी भूत मान रहे होंगे। हालांकि, सच्चाई जो भी हो लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस चौंकाने वाले वीडियो को ‘rj_31_wala_deenu’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Back to top button