बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG- तीन की मौत: दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह साल के बच्चे सहित 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रायपुर 5 जनवरी 2024। भीषण सड़क हादसे में 6 साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना रायगढ़ के ओड़िशा मार्ग की है। हादसा उस वक्त हुआ, जब दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक देर शाम रायगढ़ ओडिशा मार्ग पर दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर आपस में टक्कर हो गयी।

इस घटना में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। मृतकों में एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। मृतक लहंगापाली और गढ़ उमरिया गांव के रहने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। दोनों की गति काफी तेज थी। झलमाला गांव के पास बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठे और आपस में जा टकराए। घटना में तीन की मौत हो गई जबकी बाकी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

Back to top button