बिग ब्रेकिंग

CG ब्रेकिंग-ASI की हत्या: बीच सड़क पर ASI पर हमला, हुई मौत….नारकोटिक्स सेल में थे पदस्थ, देर रात हुई वारदात

महासमुंद 20 मार्च 2022। महासमुन्द में ASI की हत्या की खबर आ रही है। हालांकि इस मामले को लेकर अलग अलग खबरें भी आ रही है। घटना देर रात करीब 10:30 बजे की है, जब इमलीभाटा स्थित उनके घर के पास कुछ लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। इधर, घटना के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया करीब 1 घंटे चले इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ASI का नाम विकास शर्मा है, जो नारकोटिक्स सेल में ASI पद पर काम कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीब 45 मिनट बाद रात सवा 11 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महासमुंद के रहने वाले 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें सीधा प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। बाद से वे क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। एक टास्क में खुद व एक सिपाही, एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाने में कामयाब हुए थे।

तब तत्कालीन आइजी (रायपुर रेंज) ने विकास सहित तीन जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दी थी। तब से विकास एएसआइ के पद पर सेवा दे रहे थे। विकास स्नेक केचर के रूप में शहर भी विख्यात थे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोड़ने में विकास को महारत हासिल थी।
बताया जा रहा है कि उनके शासकीय आवासगृह के समीप ही लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पीछे शराब के नशे में आपस में कुछ लोग लड़ रहे थे। उन्हें हटाने विकास पहुंचे थे। इन्‍हीं लोगों ने विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। विकास को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Back to top button