हेडलाइन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय विष्णु शर्मा संगठन सचिव बने…

राजनादगांव 20 अक्टूबर 2022: पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत ने विष्णु शर्मा के सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर विष्णु शर्मा की नियुक्ति की गई है। विष्णु शर्मा की नियुक्ति से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरे भारतवर्ष में तेजी से होगी। पूरे राज्य जहां जहां पर पेंशन बहाली नहीं हुई है, ऐसे राज्यों पर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले वहां के सभी कर्मचारी सभी विभागों के जो पुराने पेंशन नहीं पा रहे हैं नए पेंशन की मांग कर रहे हैं , ऐसे कर्मचारियों को एकत्रित कर पूरे भारतवर्ष में पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विष्णु शर्मा के इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है और भारतवर्ष के अलग-अलग राज्यों से उन्हें उनके कार्य पर विश्वास जताते हुए उन्हें बधाई देने का लगातार सिलसिला चल रहा है। विष्णु शर्मा लंबे समय से संगठन के अच्छे जानकार हैं संगठन में 27 साल से लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण उन्हें संगठनात्मक कार्य का अच्छा खासा अनुभव है, निश्चित रूप से ही संयुक्त पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आवाज को शर्मा जी के कारण गति मिलेगी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव विरेन्द्र दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि विष्णु शर्मा के संगठन सचिव बनने से संगठन में मजबूती आएगी।

छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सभी प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सभी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा इनके कार्य पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें लगातार बधाई देने का सिलसिला चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत ने अभी कश्मीर से कन्याकुमारी तक न्याय यात्रा प्रारंभ की है उस न्याय यात्रा में श्रीनगर में छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र दुबे व विष्णु शर्मा की उपस्थिति में श्रीनगर के लाल चौक में ध्वजारोहण कर वहां से कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा प्रारंभ की गई इसके पूर्व भी इनके द्वारा उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल में बहुत बड़ा एक सभा का आयोजन किया गया उसमें भी वीरेंद्र दुबे व विष्णु शर्मा अपनी उपस्थिति दिलाकर उत्तराखंड के सभी विभागों के कर्मचारियों को हौसला अफजाई किया हैदराबाद में भी तेलंगाना प्रदेश में भी विष्णु शर्मा व वीरेंद्र दुबे ने साथ में जाकर वहां के कर्मचारियों का हौसला अफजाई किया और इस तरह से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को एक राष्ट्रीय मांग के रूप में लाने में इनका प्रमुख योगदान रहा है।

इनके राष्ट्रीय संगठन सचिव बनने से हरीश शर्मा जिला महामंत्री,सुशील शर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती शशिकला कठोलिया जिला महिला प्रमुख, शशांक साहू ब्लॉक अध्यक्ष,श्रीमती चित्रलेखा वैष्णव,श्रीमती हेमलता शर्मा, वीरेंद्र वैष्णव, ललित महाजन, गुलाब गांवरे,,जय चंद पटेल,नूतन गजीर, ईश्वर जोशी, समसुद्दीन अंसारी ,कैलाश रामटेके ,प्रमिला राजपूत ,सौरभ तिवारी, सुशील देवांगन ,उमेश टंडन, कन्हैया टेमरे, कमल देवांगन, तिलक सिन्हा, श्रीमती रोहनी पटेल, लखन पटेल ,सेवाराम पटेल, अशोक पटेल ,केदारनाथ पटेल, राजेंद्र निषाद, रवि शंकर बंसोड़, सुनील शर्मा आदि ने बधाई दी है

Back to top button