पॉलिटिकल

आज के दिन ही ‘Coca Cola’ ने अपने ट्रेडमार्क पेटेंट कराया था, फिल्म ‘अवतार’ ने की थी 14 हज़ार करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, जानिए 31 जनवरी का पूरा इतिहास

रायपुर 31 जनवरी 2023: अंतरिक्ष की अथाह ऊंचाइयों ने हमेशा से इनसान को आकर्षित किया है और सोवियत संघ द्वारा इस दिशा में शुरुआत किए जाने के बाद अमेरिका इस होड़ में शामिल हुआ। इसके बाद दुनिया के कई बड़े देशों ने अंतरिक्ष के अन्वेषण की दिशा में काम किया। इस क्षेत्र में भारत ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है। 31 जनवरी के दिन का अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में विशेष महत्व है। दरअसल यह अजब संयोग है कि अमेरिका ने 31 जनवरी 1958 को अपना पहला अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा और वह भी 31 जनवरी का ही दिन था जब नासा ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा। इसके बाद 31 जनवरी को अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की तरफ रवाना किया। अंतरिक्ष से जुड़ी यह घटनाएं अलग अलग वर्षों में हुईं, लेकिन दिन एक ही था 31 जनवरी।

  • मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की 1561 में गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
  • ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर 1599 में भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
  • ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को 1606 में मौत के घाट उतार दिया।
  • चीन में 1850 को ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।
  • अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक 1865 में स्वीकृत हुआ।
  • अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को रूसी फ़ौजों ने 1884 में छीन लिया।
  • अमेरिका में पहली बार 1893 में ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।
  • ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने 1915 में रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।
  • तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर 31 जनवरी , 1946 को यूगोस्लाविया के 6 देशों (बोस्त्रिया-हर्जेगोविना, सर्बिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, क्रोएशिया) का विघटन।
  • 1953 में हुए आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हो गई।
  • अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम 1957 में पूरा हुआ।
  • अमेरिका ने 1958 में पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
  • अमेरिकी देशों के संगठन ने 1962 में क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
  • मोर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • सोवियत संघ ने 31 जनवरी, साल 1966 को लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।
  • प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को 1968 में आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।
  • अमेरिका ने 1968 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद 1971 में फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
  • बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह 1972 में नेपाल के 12वें राजा बने।
  • पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान 1974 में अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।
  • चीन ने 1979 में सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।
  • कोलकाता में 1983 को पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।
  • रूस की राजधानी मास्को में 1990 में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1996 में हुए आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।
  • सन 2000 में हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
  • झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने 2002 में इस्तीफ़ा दिया।
  • पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में 31 जनवरी 2004 को गिरफ्तार किया गया।
  • जनरल जोगिंदर सिंह 2005 में नए सेना प्रमुख बने।
  • बांग्लादेश ने 2005 में जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।
  • भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद 2007 में विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।
  • 2008 में भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।
  • उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 31जनवरी, साल 2008 को यूपी को 5 साल के अंदर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 हजार 168 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
  • पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने 2008 में चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
  • हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर 2010 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।
  • दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में 2013 में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।

31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1934 – कुमुदबेन मणिशंकर जोशी – आंध्र प्रदेश की 14वीं राज्यपाल थीं।
  • 1923 – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
  • 1975 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा

31 जनवरी को हुए निधन

  • 2020 – दलीप कौर तिवाना – पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका थीं।
  • 2007 – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 1961- श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1968 – पद्मनारायण राय – हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।
  • 1987 – मिनजुर भक्तवत्सलम – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2004- सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
  • 2012 – मनीराम बागड़ी – समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
  • 1988 – अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार
  • 2000 – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।

Back to top button