क्राइम

CG : रिटायर्ड कृषि अधिकारी की लाश फांसी के फंदे पर मिली…..मचा हड़कंप, दो दिन से घर का दरवाजा था बंद,पड़ोसियों ने जब घर की खिड़की से झांका तब हुआ खुलासा

बालोद 8 जनवरी 2023। बालोद जिला में रिटायर्ड कृषि अधिकारी की लाश घर के कमरें में फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त रिटायर्ड अधिकारी घर पर अकेले ही थे। पिछले दो दिनों से घर का दरवाजा नही खुलने पर जब पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गये। फांसी के फंदे पर लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मृतक के बेटे और बहू बाहर रहते थे। लिहाजा पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दौलत राम राणा वरिष्ठ कृषि अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वो बालोद स्थित अपने घर में निवास करते थे। दौलत राम राणा के बेटे-बहू और बच्चे बाहर रहते थे। बताया जा रहा है कि घर पर अकेले रह रहे दौलत राम पिछले दो दिनों से घर से बाहर नही निकले थे। घर का दरवाजा दो दिनों से नही खुलने पर पड़ोसियों ने उनका हालचाल जानने का प्रयास किया गया। दरवाजा खट खटाने के बाद भी नहीं खुलने पर जब खिड़की से अंदर कमरे में झांककर देखा तो दौलतराम राणा की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दिया गया। पुलिस ने मौके पर पड़ोसियों की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे पर से उताराकर पंचनामा कार्रवाई किया गया। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। ऐसे में पुलिस रिटायर्ड कृषि अधिकारी के आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए आस पड़ोस के लोगों के साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

Back to top button