शिक्षक/कर्मचारी

पदोन्नति अपडेट : प्राइमरी HM के खाली पदों पर पदोन्नति की कवायद शुरू… सर्व शिक्षक कल्याण संघ भूपेंद्र बनाफर की अगुवाई में विधायक, डीईओ व संयुक्त कलेक्टर से मिला

बिलासपुर 27 मार्च 2023। प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया का पहला चरण खत्म हो गया है। कई जिलों में प्रमोशन के बाद भी खाली पद रह गये हैं। अब उन खाली पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद में शिक्षक संगठन जुटे हुए हैं। बिलासपुर में पहले चरण के बाद प्रधान पाठक के खाली रह गये पदों पर भर्ती के लिए आज सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, डीईओ डीके कौशिक और संयुक्त कलेक्टर से मुलाकात की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बनाफर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने प्राइमरी प्रधानपाठक पदोन्नति पश्चात रिक्त बचे प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के पदो पर पदोन्नति करने की मांग की। सर्व शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने विधायक शैलेष पांडे,जिला शिक्षाधिकारी बिलासपुर डी. के. कौशिक एवं संयुक्त कलेक्टर श्री खलखो को मांग पत्र सौंपकर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। प्रस्तुत मांग पत्र के संबंध मे जिला शिक्षाधिकारी महोदय द्वारा अप्रैल माह मे सम्पूर्ण कार्यवाही किये जाने की जानकारी दी गई।

मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बनाफर, प्रदेश सचिव जे. पी. त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश शर्मा,बिलासपुर जिलाध्यक्ष हलधर साहु, जिला सचिव रूपेन्द्र शुक्ला, जिला पदाधिकारी चन्द्रप्रकाश नवरत्न,विकास लहरे, मुरलीधर निर्मलकर,रथराम श्रीवास,मैडम उषा कोरी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button