हेडलाइन

शिक्षक बनेंगे विधायक! …प्राचार्य की नौकरी छोड़ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, टिकट की कर दी दावेदारी, दो दिन में दो अफसर बने नेता

जितेंद्र साहू@nwnews24.com

गरियाबंद 20 अगस्त 2023। राजनीति का सुरूर ही कुछ ऐसा है, जब छाता है, तो फिर कुछ नहीं भाता है। ना सरकारी नौकरी, ना हर महीने वाली पगार… निश्चितता की दुनिया को छोड़कर अनिश्चितता की दुनिया में कूद पड़ता है। ना या सोचे और ना ही समझे, कि राजनीति की दुनिया में उनका कदम शुभ रहेगा भी या नहीं, कई लोग किस्तम आजमाने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक नाम है लोकेंद्र सिंह कोमर्रा का। पेशे से शिक्षा विभाग में प्रचार्य लोकेंद्र इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है।

चुनावी की ही खातिर उन्होंने अपनी 1 लाख की सैलरी वाली नौकरी छोड़ी और फिर सियासी किस्मत आजमाने के लिए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बिंद्रानवागढ़ में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर शुरू होने से पहले प्राचार्य का पद छोड़कर मैदान में महीने भर पहले उतर चुके मूंगझर निवासी लोकेंद्र सिंह कोमर्रा ने 700 लोगों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया। गृह ग्राम से लोकेंद्र सिंह विशाल रैली के साथ कोमर्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे थे। जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू व अन्य जिला पदाधिकारीयो की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। पार्टी में सभी ने लोकेंद्र का गर्मजोशी के साथ स्वागत किय।

लोकेंद्र कोमर्रा ने कहा कि पार्टी मौका देगी तो पूरी निष्ठा से सेवा करूंगा। बता दे कि मूल रूप से गरियाबंद के मुंगझर निवासी लोकेंद्र सिंह कोमर्रा बीते 20 वर्षों से धमतरी के रूद्री पॉलीटेकनीक कॉलेज में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। जिनका कार्यकाल अभी दस वर्ष और शेष था,जो अब अपना शासकीय नौकरी छोड़कर बीते 6 माह से मैदान पर हैं,क्षेत्र के कई सामाजिक कार्य के अलावा स्थानीय संस्कृति कार्यक्रम,अन्य ग्रामीण स्तर के आयोजनों में सक्रियता से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने सभी का स्वागत कर पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। लोकेंद्र कोमर्रा ने कहा की पार्टी मौका देगी तो पूरी निष्ठा से सेवा करूंगा।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, दुर्गाचरण अवस्थी,प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी,अरुण मिश्रा, अरूण सोनवानी,कुंजलराम यादव,सूरज शर्मा,महेश बघेल, जी.सी.अवस्थी,सुधीर अग्रवाल,समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।

एफ सी आई आधिकारी भी शामिल

एफसीआई में डीएमजी के पद पर लखनऊ में पदस्थ रहे कांतिलाल पाथर ने ढाई साल बचे अपने शासकीय सेवा से वीआरएस ले लिया। पाथर अपने गृह ग्राम झरगांव में शनिवार को कांग्रेस के बिंद्रानवागढ प्रभारी अंबिका मरकाम व जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू के मौजूदगी में एक समारोह में कांग्रेस की सदस्यता लिया,साथ में अपने लगभग 250 समर्थको को भी कांग्रेस प्रवेश कराया।

Back to top button