हेडलाइन

PM मोदी पर टिप्पणी करने वाले मालदीव के दो मंत्री एक सांसद सस्पेंड

नई दिल्ली 7 जनवरी 2024।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के कुछ नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई है। मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की। मरियम ने नरेंद्र मोदी के लिए ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया। एक और पोस्ट में मरियम ने मालदीव में भारतीय सेना की उपस्थिति को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने लिखा, मालदीव को भारतीय सेना की उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है।

इससे पहले मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मंत्री मरियम शिउना की टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट किया था। मालदीव ने पीएम मोदी पर अपनी मंत्री की ओर से की गई टिप्पणी के बाद देश में अचानक भारत से पर्यटकों की संख्या रद्द होने में बड़ी वृद्धि देखने के बाद कहा कि वे ऐसी “अपमानजनक टिप्पणी” करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। रविवार को एक बयान में, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे “विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों” से अवगत थे। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर तब विवाद खड़ा हो गया, जब मालदीव के एक मंत्री मरियम शिउना और कुछ अन्य नेताओं ने लक्षद्वीप के एक प्राचीन समुद्र तट पर प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की

Back to top button